रोटी से हो सकती है आपकी गरीबी दूर
रोटी से हो सकती है आपकी गरीबी दूर
Share:

रोटी तो हर घर में बनती है, लेकिन रोटी खाने के साथ ही आपकी किस्मत को भी चमका सकती है। रोटी के छोटे उपायों से न केवल गरीबी दूर हो सकती है बल्कि शनि, राहू और केतु जैसे क्रूर ग्रहों की शांति के लिये भी रोटी से सरल उपाय अन्य कोई नहीं है। यहां रोटी के कुछ उपाय बताये जा रहे है, जिन्हें यदि विश्वास और आस्था से किया जाये तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है।

घर में यदि पैसा टिकता नहीं है या फिर आर्थिक तंगी बनी रहती है तो सुबह बनने वाली पहली रोटी को अलग निकाले और फिर उसके चार टुकड़े कर एक-एक टुकड़ा सबसे पहले गाय, काले कुत्ते, कौओं को देना होगा। चौथा टुकड़ा आपको घर के पास किसी भी चैराहे पर रखना है। यदि रोटी के इस उपाय को आप हर दिन करते है तो आपकी आर्थिक तंगी हमेशा के लिये दूर हो जायेगी।

शनि, राहु और केतु जैसे क्रूर ग्रहों के कारण व्यक्ति परेशान हो जाता है। इन ग्रहों के कारण या तो व्यक्ति दुर्घटना का शिकार बनता है या फिर आर्थिक परेशानी के साथ ही नौकरी धंधे में स्थायीतत्व नहीं मिल पाता है। इन ग्रहों की शांति के लिये रात को बनने वाली अंतिक रोटी पर आपको तेल लगाना है और फिर तेल लगी रोटी को किसी कुत्ते को खिला दें। काला कुत्ता मिल जाये तो श्रेष्ठ नहीं तो किसी भी कुत्ते को रोटी दी जा सकती है।

घर का भंडार खाली रहने से भी घर के लोग परेशान बने रहते है। घर में अनाज की कमी सबसे ज्यादा खलती है। इस तरह की परेशानी का सामना करने वाले लोगों को या तो हर दिन या फिर सप्ताह में कम से कम एक दिन गरीब व्यक्ति को भोजन कराना चाहिये। ईश्वर ने चाहा तो आपके घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं आयेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -