जितने खुबसूरत शहर, उतने ही खतरनाक
जितने खुबसूरत शहर, उतने ही खतरनाक
Share:

आपने खूबसूरती की फैक्ट्री वेनेजुएला के बारे में तो सुना होगा, इसकी खूबसूरती के बारे में तो आप अच्छी तरह जानते होंगे लेकिन आज हम आपको बताते है कुछ अलग जो आप शायद ही जानते होंगे, क्या आप जानते हैं इस देश में जितनी खूबसूरती बसती है, उतना ही इस देश में खूनी माहौल भी है।

हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला के कुछ शहर ऐसे हैं जिनका नाम दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में शामिल है। आइए जानते हैं ऐसे ही सबसे 10 खतरनाक देशों के बारे में।

1. पहले स्थान पर है वेनेजुएला की राजधानी कराकस, कराकस को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर आंका गया है, क्यूंकि यहां हर 1 लाख की आबादी पर 120 लोग अपनी जान यूं ही गवां बैठते हैं, इतना ही नहीं साल 2014 में मिस वेनेजुएला और उनके पति की भी हत्या की जा चुकी है। बताया जाता है कि यहां लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर भी एक-दूसरे का मर्डर कर सकते हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था कि जहां एक शख्स ने तरबूज ना देने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी थी।

2. दुसरे स्थान पर सैन पेड्रो सुला हैं, द मैक्सिकन सिटिजन्स कॉउंसिल फॉर पब्लिक सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कराकस के बाद दूसरा सबसे खतरनाक शहर सैन पेड्रो सुला को आंका गया गया है। ये होंडुरास की राजधानी है। यहां प्रति 1 लाख लोगों में 111.03 लोग अपनी जान गैगस्टरों, बदमाशों की गोलीबारी में गंवाते हैं।

3. इस सूची में तीसरा स्थान अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सल्वाडोर को मिला है। जहां हत्या की दर 108.54 है। इसका मतलब है कि यहां 1 लाख लोगों में करीब 108 लोगों की हत्या कर दी जाती है।

4. चौथे स्थान पर मैक्सिको का शहर अकापुल्को है जहां, हत्या दर 104.73 है।

5. पांचवें स्थान पर भी वेनेजुएलाई शहर मातुरिन को रखा गया है, हत्या दर 86.45 है।

6. छठा स्थान होंडुरास के एक अन्य शहर डिस्ट्रिटो सेंट्रल को मिला है, जहां ये दर 73.51 है।

7. सातवें स्थान पर एक और वेनेजुएलाई शहर वेलेंसिया है, जहां ये दर 72.31 है।

8. आठवें स्थान पर कोलंबिया का पलमीरा है, जहां हत्या दर 70.88 है।

9. नौवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका का केपटॉउन है, जहां हत्या दर 65.53 है।

10. वहीं दसवें स्थान पर कोलंबिया का काली है, जहां हत्या दर 64.27 है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -