एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुछ अलग अंदाज़ में किया कन्हैया का विरोध, जेएनयू में कराया हवन
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुछ अलग अंदाज़ में किया कन्हैया का विरोध, जेएनयू में कराया हवन
Share:

बेगूसराय : जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बेगूसराय आगमन और उनके कार्यक्रमों का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने उन सभी जगहों पर गंगाजल का छिड़काव किया, जहां-जहां कन्हैया गुरुवार को गए थे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कन्हैया के सभास्थल पर हवन का आयोजन भी किया। 

हम आपको बता दे कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कन्हैया के सभास्थल पर हवन किया। उसके बाद कार्यकर्ता कॉलेजिएट स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे परिसर में गंगाजल छिड़का। कॉलेजिएट स्कूल के बाद कार्यकर्ता शहर में स्थापित उन महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी गंगाजल से धोया, जिन महापुरुषों की प्रतिमा पर कन्हैया ने माल्यार्पण किया था। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन प्रतिमाओं पर फिर से माल्यार्पण किया।

आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अजीत चौधरी ने कहा, कन्हैया देशद्रोही है और उसके बेगूसराय आगमन से बेगूसराय की धरती अपवित्र हुई है। कन्हैया ने महापुरुषों को छूकर उन महापुरुषों को न सिर्फ अशुद्ध किया है, बल्कि उनके मान-सम्मान को भी कलंकित किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -