इसलिए महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है इस मुसीबत से
इसलिए महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है इस मुसीबत से
Share:

महिलाओं और लड़कियों में एक चीज काॅमन होती है और वह है उनका मासिक धर्म। जी हां मासिक धर्म हर महिलाओं और लड़कियां में हर माह आता है। और जब यह दिन आते हैं तब महिलाओं और लड़कियां के लिए समस्या पैदा हो जाती है उनके लिए यह दिन निकालना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर माह महिलाओं और लड़कियों को इस प्रकार कि समस्या से आखिर क्यों जूझना पड़ता है? दरअसल इसके पीछे एक पौराणिक कथा है जिसकी वजह से महिलाओं और लड़कियोे को इस प्रकार कि पीड़ा से गुजरना पड़ता है। 

महिलाओं की मासिक धर्म की समस्या की एक कहानी है दरअसल, एक बार ‘गुरु बृहस्पति’, इंद्र देव से बहुत नाराज हो गए थे। इस दौरान देवलोक पर असुरों ने हमला कर दिया और इसी कारण से इंद्र देव को इन्द्रलोक छोड़कर जाना पड़ा। फिर इंद्रदेव अपने अपने लोक बचाने के उद्देश्य से भगवान ब्रह्मा जी के पास गए। इंद्र की यह समस्या सुनकर भगवान ब्रह्मा जी ने इसका हल निकालने के लिए उपाय बताया। ब्रह्मा जी ने कहा कि इंद्र को एक ब्रह्म ज्ञानी की आंतरिक भावना से सेवा करनी चाहिए। और उन्होंने कहा की यदि इस सेवा से वह प्रसन्न हो गए तो अपनी गद्दी वापस हासिल हो जाएगी।

असुरों के लिए ज्यादा संबंध रखने वाली ज्ञानी, इंद्रदेव की ओर से जो सेवा की गई वह देवताओं की बजाय असुरो को अर्पित हो गई। लेकिन जब इसकी जानकारी इंद्र को पता लगी तो इन्द्रदेव ने ज्ञानी को मृत्यु दंड दे दिया। इस कारण से इंद्रदेव को ब्रह्म हत्या पाप लग गया था। इससे बचने के उद्देश्य से इंद्रदेव एक वर्ष तक फूल की कली में छिपे रहे।  उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने इन्द्रदेव को बचा लिया और इसका एक हल निकाला। भगवान विष्णु ने इस पाप से छुटकारा देने के लिए इंद्रदेव को कहा कि इंद्रदेव को पेड़, भूमि, जल और स्त्री में अपना थोड़ा-थोड़ा पाप बाँटना था, साथ ही उन्हें एक वरदान भी देना था।

इन्द्रदेव के पाप से छुटकारा पाने के लिए हर महिला को मासिक धर्म की पीड़ा भोगनी पड़ती है। इसके बदले इंद्रदेव को भी यह वरदान मिला कि पुरुषों की तुलना में महिलाएँ काम का आनंद ज्यादा अच्छी तरह ले पाएँगी। इसी कारण से महिलाओं को हर महीनें यह पीड़ा उठानी पड़ती है।

 

12 साल में एक बार इस शिवलिंग के हो जाते है टुकड़े-टुकड़े, जाने इस रहस्य के बारे में

भारत में मौजूद है ऐसे मंदिर जिनके चमत्कार से विज्ञान भी अंजान है

महिला के बारे में भीष्म पितामाह युधिष्ठिर से कह गए ये जरुरी बात

इन बातों का इग्नोर जीवन में ज़हर घोलने जैसा होता है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -