कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे
कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। दिन में यहां लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है तो वहीं कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहने के साथ ही उत्तरी क्षेत्र शीतलहर की गिरफ्त में रहा। बता दे कि आने वाले दिनों में दिल्ली, एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान और गिरने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहने के साथ ही उत्तरी क्षेत्र मंगलवार को शीतलहर की गिरफ्त में रहा।  हिमाचल प्रदेश के कीलॉन्ग जैसे इलाकों में तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम रहा। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में जारी शीतलहर के कहर के बीच पिछले चौबीस घंटों में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा

पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, साथ ही राज्य के अधिकांश स्थानों सहित पड़ोसी राज्य हरियाणा में जबर्दस्त ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अमृतसर में भी जबर्दस्त ठंड है और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बता दे कि जम्मू-कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। समीपवर्ती लेह नगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। वही श्रीनगर में सबसे सर्द रात का तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया लेकिन निवासियों को मंगलवार को कुछ राहत मिली जब तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ही कम रहा। 

जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी

कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली में बारिश के बाद चेन्नई में उड़ानें डाइवर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -