सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
Share:

इंदौर: भारत की केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। जानकारी के अनुसार बता दें कि सुषमा ने इंदौर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा है कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह यह फैसला ले रही हैं। बता दें कि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंची थीं। सुषमा स्वराज इस वक्त 66 साल की हैं और वह फिलहाल मध्यप्रदेश के विदिशा से सांसद हैं।

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने किया गाजा चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा

यहां बता दें कि मूलरूप से हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली सुषमा स्वराज वकालत के पेशे से राजनीति में आई हैं और उनके पिता आरएसएस के प्रमुख सदस्य थे। सुषमा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा कुशल वक्ता के रूप में पहचान रखने वाली सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। बता दें कि वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वेल्लारी से चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि यहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था, संसद में दिए इनके भाषणों की हमेशा चर्चा होती है।

पीएम मोदी ने मन की बात के लिए मांगे देशवासियों से सुझाव

गौरतलब है कि सुषमा सभ्य शब्दों में विरोधियों पर तीखे हमले करती हैं। इसके अलावा मौजूदा मोदी सरकार में भी सुषमा विदेश मंत्रालय जैसा अहम पद संभाल रही हैं। वहीं इंदौर में सुषमा ने पत्रकारों के सामने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसान कर्ज माफी, स्वंय सहायता समूह संदस्यों की कर्जमाफी भ्रामक वादे हैं। उन्होने बताया कि जनता इसमें नहीं फसेंगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता के सामने कांग्रेस की भ्रामक राजनीति नहीं टिकने वाली है।


खबरें और भी 

हाईकोर्ट ने कहा सबरीमाला में इतनी ज्यादा पुलिस बल की जरूरत क्यों

राजधानी दिल्ली में घुसे जैश के सात आतंकी, हो सकता है बड़ा हमला

गोली लगने के बाद भी शादी करने पहुंचा दूल्हा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -