सुशांत है इस एक्ट्रेस के फैन
सुशांत है इस एक्ट्रेस के फैन
Share:

फिल्म एम.एस. धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित करने वाले सुशांत सिंह राजपुत बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत  के फैन है। सुशांत ने कंगना रानौत की जमकर प्रशंसा की। वे भविष्य में इनके साथ काम करने के इच्छुक है। सुशांत ने यह बात टीवी चैनल के जूम के एक कार्यक्रम दिवाली बिट्स में कहीं।

सुशांत ने कहा, मैं कंगना रानौत के साथ काम करना चाहता हूं। वह बेहद क्षमतावान और अद्भुत कलाकार हैं। वह उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के बारें में जानना चाहा तो उन्होंने अनुष्का शर्मा को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बताया। अनुष्का के साथ सुशांत ने फिल्म पीके में काम किया था। इस फिल्म में वे अनुष्का के ब्वॉयफ्रेंड बने थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस करीब वल्र्ड वाइड 800 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सुशांत  के अनुसार, अनुष्का मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है, क्योंकि वह बेहद सहज है।

वहीं जल्द ही सुशांत अपनी आगामी फिल्म राब्ता में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। उन्होंने हाल में परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म तकदुम की शूटिंग शुरू की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -