पटनायक ने बनाई सांता की सुदर्शन कृति
पटनायक ने बनाई सांता की सुदर्शन कृति
Share:

पुरी. क्रिसमस को हर कोई अपने तरीके से मनाता है और यादगार बनाने की कोशिश करता है. इस क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए एक कलाकार ने ख़ासी मेहनत की है. मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक हमेनशा समसामयिक विषयों को रेत पर उकेरते हैं. इस बार उन्होने रेत पर सांता की विशाल कृति उकेरी है, जो उनके नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करवाने वाली है.

पुरी के समुद्र तट पर रेत से अपने विचारों को उकेरने वाले मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के ठीक एक दिन पहले, यहाँ अपनी अनुपम कला का प्रदर्शन करते हुए, रेत से सांता क्लॉज की विशाल कलाकृति बनाई है. दावा किया जा रहा है कि यह सांता के चेहरे की दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति है. दावा साबित होने पर यह लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में जगह बना सकती है. संता क्लॉज के चेहरे की कलाकृति की ऊंचाई 25 फीट है और चौड़ाई 50 फीट है.

पटनायक ने सांता के चेहरे के साथ विश्व शांति का संदेश भी लिखा है. सुदर्शन पटनायक का जन्म 15 अप्रैल 1977 को भारत के ओडिशा राज्य में हुआ था. पटनायक प्रसिद्ध रेत-कलाकार हैं और देश विदेश में अपनी काला का प्रदर्शन कर चुके हैं. उनको कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित भी किया है. 

दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

GF के डैडी के साथ ऐसे मनता है क्रिसमस

इस सांग को सुनते ही क्रिसमस का मजा दुगना हो जाएगा

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -