जोकोंविच को हराकर वावरिंक बने फ्रेंच ओपन चैम्पियन
जोकोंविच को हराकर वावरिंक बने फ्रेंच ओपन चैम्पियन
Share:

विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी स्टानिस्लास वावरिंका ने रविवार को हैरतअंगेज़ प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और टाप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल वर्ग खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में आठवें वरीय वावरिंका ने जोकोविक को करीब साढ़े तीन घंटे चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। 30 साल के वावरिंका 1990 के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 1990 में आंद्रे गोमेज ने यह कारनामा किया था। उन्होंने अपनी इस जीत के साथ ही जोकोविच का करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का सपना तोड़ दिया।

जोकोविच अगर खिताब जीत जाते तो करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले वो दुनिया के आठवें खिलाड़ी होते। वावरिंका का यह पहला फ्रेंच ओपन और कुल दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।ज्ञात हो कि वावरिंका पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने में सफल रहे थे। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे वर्ल्ड नंबर वन जोकोविच ने शानदार शुरुआत की। वावरिंका के डबल फॉल्ट की मदद से उन्होेंने पहले सेट में 4-3 की शुरुआती बढ़त बनाई। जोकोविच ने 43 मिनट में पहला सेट आसानी से 6-4 से जीत लिया। पहला सेट हारने के बाद दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी वावरिंका ने जबरदस्त वापसी की।

उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीतने के बाद जोकोविच को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।दूसरे सेट में फोरहैंड प्रहारों के जरिए प्रारंभिक बढ़त ली और इसे अंत तक बरकरार रखते हुए अगल्र सेट 6-4,6-3 तथा 6-4 से जीत लिए। वावरिंका का यह पहला फ्रेंच ओपन और कुल दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।ज्ञात हो कि वावरिंका पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने में सफल रहे थे।जोकोविक की फ्रेंच ओपन फाइनल में यह तीसरी हार है। इससे पहले 2012 और 2014 में भी उन्हें राफेल नडाल ने हराया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -