श्रीलंकन नौसेना का भारत के खिलाफ बड़ा कदम
श्रीलंकन नौसेना का भारत के खिलाफ बड़ा कदम
Share:

रामेश्वरम: अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हुए श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है. श्रीलंकन नौसेना ने रविवार को तमिलनाडु से मछली पकड़ने के लिए श्रीलंकाई सीमा में गए तीन हजार से अधिक मछुआरों को मछली पकड़ने से मना कर दिया है. ये भारतीय मछुआरे 460 नौकाओं के साथ मछली पकड़ने के लिए लंका की ओर निकले थे, इससे पहले भी छह फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 1500 मछुआरों को मछली पकड़ने से रोका था.

खबरों के अनुसार तमिलनाडु मत्स्य विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि भारतीय मछुआरे कथित तौर पर कच्छाथीवु टापू के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें वहां से भगा दिया. मत्स्य विभाग के उपनिदेशक मणिकंदन ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को धमकी भी दी, उनसे कहा गया कि रामेश्वरम के मछुआरे कच्छाथीवु टापू के पास मछली नहीं पकड़ सकते हैं, साथ ही उन्होंने मछली पकड़ने वाले नेट भी जब्त कर लिए जिन्हे वो अपने साथ में ले गए.

हालांकि बाद में श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें नेट वापस करते हुए और दोबारा इस क्षेत्र में ना आने कि हिदायत दी है. यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंकन नौसेना ने भारतीय मछुआरों को सीमा से खदेड़ा हो. 

उग्रवादियों का ट्रेनिंग सेंटर तब्दील होगा क्रिकेट के गुरुकुल में

मोहन भागवत ने कहा श्रीलंका, बर्मा, तिब्बत, अफगान सब एक है

बांग्लादेश ने श्रीलंका पर दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -