भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा देगा दक्षिण कोरिया
भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा देगा दक्षिण कोरिया
Share:

नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया भारतीय सैलानियों को आगमन पर वीजा देने पर विचार कर रहा है। इस साल की शुरुआत में भारत ने दक्षिण कोरिया के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा दे दी है। भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत जून-ग्यू ली ने कहा कि दक्षिण कोरिया भारतीयों को ठीक उसी तरह की योजना देने पर विचार कर रहा है, जैसी भारत हम लोगों को दे रहा है। हम वीजा जारी करने की प्रक्रिया में सुधार करेंगे। भारत द्वारा दक्षिण कोरिया के लोगों को ई-वीजा देने के फैसले से देश में सैलानियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, "मेरा विश्वास है कि हमारे नागरिकों को आगमन पर वीजा देने की योजना से भारत में कोरियाई पर्यटकों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है।" भारत सरकार ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (ईटीए) योजना की सीमा 75 देशों तक बढ़ाई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में देश में कुल पर्यटकों में से कोरियाई गणराज्य के पर्यटकों की संख्या 18.26 प्रतिशत रही। अमेरिका, रूस, यूक्रेन और आस्ट्रेलिया के बाद इसके नागरिक भारत में ई-वीजा के दूसरे सबसे बड़े उपयोगकर्ता थे।

सियोल में भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, 2013 में 1,00,000 से अधिक कोरियाई लोगों ने भारत की यात्रा की। इन लोगों ने विशेष रूप से आगरा में ताजमहल, जयपुर और विभिन्न बौद्धिक स्थलों की यात्रा की। आगरा, जयपुर और दिल्ली को भारतीय पर्यटन का स्वर्णिम त्रिभुज कहा जाता है।

भारत में कोरिया पर्यटन कार्यालय के निदेशक बयूंगसून ली ने कहा, "आगमन पर वीजा की सुविधा से दक्षिण कोरिया के नागरिकों को सुविधा हुई है। यकीनन, भारतीयों के लिए भी इसी तरह की योजना से कोरिया में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।" दक्षिण कोरिया में भारतीय यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में 1,47,736 भारतीय दक्षिण कोरिया गए थे, जबकि 2013 में यह संख्या 1,23,235 थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -