तो तब से ही भगवान गणेश को चढ़ाया जाता है मोदक
तो तब से ही भगवान गणेश को चढ़ाया जाता है मोदक
Share:

भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता हैं। इसका मतलब यही हुआ कि जब भी किसी कार्य का शुभारंभ किया जाता है, तो भगवान गणेश का स्मरण करने के बाद ही किसी भी काम को अंजाम दिया जाता है। इतना ही नहीं किसी भी देवता की पूजा करने से पहले या आरती करने से पहले भगवान गणेश की आरती की जाती है और उन्हे प्रसन्न किया जाता है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हे मोदक अर्पित किया जाता है। अब आप भी सोचते होगें की आखिर भगवान गणेश को मोदक क्यों अर्पित किया जाता है? दरअसल इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसके अनुसार गणेश जी को मोदक चढ़ाया जाता है।

एक बार शिव, पार्वती बालक गणेश के साथ माता अनुसूया के यहां भोजन पर आमंत्रित थे। बाल गणेश और भगवान शिव ने माता अनुसूया से कहा कि उन्हें बहुत तेज भूख लगी है, तो उन्होंने शिव जी से प्रतीक्षा करने के लिए कह कर पहले बालक गणेश को भोजन कराने का निर्णय किया। इधर गणेश जी की भूख शांत ही नहीं हो रही थी, वे भोजन करते जा रहे थे। अनुसूया के साथ-साथ शिव पावर्ती भी हैरान थे, कि ऐसा क्यों  हो रहा है? अंत में अनुसूया को एक उपाय समझ में आया, जिससे वे गणेश जी की भूख शांत कर सकती थीं। 

अब गणपति की भूख शांत करने लिए अनुसूया ने निर्णय लिया कि, जब इस खाने से उनकी भूख शांत नहीं हो रही तो शायद कुछ मीठा खाने से उनका पेट भर जाए। तब उन्होंने गणेश जी को एक विशेष मिष्ठान परोसा, जिसको खाते ही वे तृप्त  हो गए और आनंद से जोरदार डकार ली। इतने में ही गणपति की क्षुधा शांत होते ही भगवान शंकर को भी लगा कि उनका पेट भी भर गया है और उन्होंने भी न सिर्फ एक बार बल्कि 21 बार डकार ली और कहा कि वे तृप्त हो गए अब भोजन नहीं करेंगे। इस चमत्कार से हैरान देवी पार्वती ने अनुसूया जी से उस मिठाई का नाम पूछा तो उन्होंलने बताया कि ये विशेष प्रकार की मिठाई मोदक है।

 

भगवान शिव की इन पुत्रियों के बारे में अब तक है हर कोई अंजान

इस शक्ति की वजह से ही भगवान गणेश लिख पाए महाभारत

जानें कब और कैसे प्रभाव में आती है शनि की साढ़े साती

तो ये है भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूजे जाने का कारण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -