पाकिस्तान की हरकतों पर राजनाथ सिंह ने दिया बयान
पाकिस्तान की हरकतों पर राजनाथ सिंह ने दिया बयान
Share:

शनिवार के दिन भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए नक्सलियों से हिसां छोड़ने की अपील की है साथ ही यह भी कहा है कि भारत को कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती है यह उन्होने पाकिस्तान की और बढ़ रही हरकतों को मद्देनजर रखते हुए कहा है। राजनाथ सिंह ने अपना यह बयान छत्तीसगढ़ के 16 वें राज्य उत्सव के समापन समारोह में कहा इसके अलावा राज नाथ ने यह भी कहा कि भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ देशों को जलन हो रही है और वे भारत को अस्थिर व कमजोर करने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि भारत को कोई भी ताकत कमजोर नही कर सकती है। 

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि पड़ोसी देश आतंकवाद का सहारा लेते हुए भारत को हानि पहुंचा रहे हैं लेकिन पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए भारत ने क्या किया यह सब जानते है। इसके अलावा नक्सलवाद के बढ़ती जनसंख्या के लिए भी राजनाथ सिंह ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ मुख्य धारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि-

वह कुछ ही समय के लिए उन इलाकों में अपनी गतिविधियां रोक दें। भाजपा की केंद्र सरकार यहां विकास करके दिखा देगी। लेकिन अगर उन्होंने हिंसा नहीं छोड़ी तो सरकार सबक सिखाएगी। कई राज्यों में नक्सली आदिवासियों की नई पीढ़ी को भी शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा दूसरी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना चाहते हैं। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता है।

एनडी टीवी के बाद अब असम के चैनल पर लगा एक दिन का बैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -