बाघा बार्डर पर क्यों गए सिद्धू ?
बाघा बार्डर पर क्यों गए सिद्धू ?
Share:

अमृतसरः पूरी दुनिया में आज 'अंतरराष्ट्रीय वूमेन-डे ' मनाया जा रहा है, इसी बीच क्रिकेटर सांसद और स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सरहद पर तैनात महिला फौजियों के साथ'अंतरराष्ट्रीय वूमेन डे 'मनाने पहुंचे.पंजाब कैबनिट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने वाघा बॉर्डर व अंतराष्ट्रीय सीमा पर महिला फौजियों के साथ वुमेन डे मनाया. देश में किसी भी क्षेत्र की तरह महिलाएं देश की सुरक्षा में भी अपनी बराबर की भागीदारी निभा रही है. खातिर सरहद पर अपनी ड्यूटी संभाली हुई है और  इस ड्यूटी को वह बखूबी निभा भी रही हैं.

गौरतलब है कि हालिया दिनों में सरकार ने नारी उत्थान के लिए कई काम किये है जिनका उदेश्य है कि ,महिलायें भी खुद के लिए जिए, निडर हो जाये, अकेले रहना सीखे, धन संचय करते हुए आर्थिक अभावो से पार पा सके, जीवन में कामयाबी हासिल करते हुए सफलता के नए आयाम छुए और कुछ नया सीखते हुए कभी खुद को कम न समझे. साथ ही अबला वाली अपनी छवि से बाहर निकलते हुए आज की नारी मजबूती से खुद की आत्मरक्षा भी कर सके और जीवन में आत्मनिर्भर बने. 

महिलाओं के द्वारा देश की प्रगति में दिए गए उनके योगदान को सलाम करने और देश की रक्षा में जुटी महिलाओं की हौसला अफजाई करने के उदेश्य से ही आज   पंजाब कैबनिट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने वाघा बॉर्डर पर  महिला फौजियों के साथ  'अंतरराष्ट्रीय वूमेन-डे  मनाया. 

महिलाओं को प्राथमिकता देते बॉलीवुड गाने

संपूर्ण नारी बनने के लिए ये काम शादी से पहले करें

इन कानूनों की जानकारी, महिलाओं के लिए है जरुरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -