जन्मस्थान पर धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव, चांदी के अष्ट कमल पर किया आसीन
जन्मस्थान पर धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव, चांदी के अष्ट कमल पर किया आसीन
Share:

मथुरा : मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को 25 किलो के चांदी के अष्ट कमल पर आसीन करवाया गया। इतना ही नहीं इस बार श्रद्धालुओं, पुजारियों में भी विशेष उत्साह रहा। इस बार ग्रह-नक्षत्रों के योग बिल्कुल वैसे ही रहे जैसे हजारों वर्ष पूर्व भगवान के जन्म के समय रहे थे। कान्हा की नगरी में जन्मोत्सव का उल्लास मनाने में वे जुटे रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य अवसर पर भगवान का पूजन चंदन, केसर, जल और पंचामृत के साथ किया गया। भगवान को आकर्षक वेश-भूषा धारण करवाई गई। भगवान की पौषाक को पुष्पम्बुज नाम दिया गया। इतना ही नहीं भगवान का आकर्षक श्रृंगार भी करवाया गया था। भगवान श्रीकृश्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पालकी को सिर पर रखकर भक्तिभाव से श्रद्धालु आलकी-की पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार योग और नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा था। यह अवसर था भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी पर दरअसल द्वापर युग में जो संयोग आया था वही संयोग इस बार बना है।

क्या मंजूर है, उत्साह की दही हांडी या उत्सव का खुशियों भरा उजास

अध्यादेश लाकर पलटे सुप्रीम कोर्ट का आदेश : शिवसेना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -