जनता दरबार में बादल पर फेंका जूता
जनता दरबार में बादल पर फेंका जूता
Share:

बठिंडा : यहां पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब बादल जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। बताया गया है कि जूता उछालने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गये तथा अब पुलिस उस शख्स की तलाश में जुटी हुई है। अभी यह पता नहीं लग सका है कि बादल तक जूता पहुंचा या नहीं लेकिन मंच के उपर तक जूता जरूर पहुंचने की जानकारी मिली है।

आप कार्यकर्ताओं पर हमला 

इधर बठिंडा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार हमले की घटना में तीन कार्यकर्ता घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले करने वाले अकाली दल के  कार्यकर्ता बताये जा रहे है, फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

बताया गया है कि अकाली दल कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी को यह धमकी दी है कि वे गांव में पोस्टर नहीं लगाये और न ही रैली निकालें, अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा। मामला विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है, पंजाब में 4 फरवरी के दिन विधानसभा चुनाव होना है।

जिधर टुकड़ा फेंको उधर चल जाते है सिदधू : प्रकाश सिंह बादल

केजरीवाल पर जूता फेंकने पर AAP कार्यकर्ताओ ने नही की शिकायत

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -