जबलपुर में शिवराज बहायेंगे विकास की गंगा
जबलपुर में शिवराज बहायेंगे विकास की गंगा
Share:

भोपाल : प्रदेश की शिवराज सरकार जबलपुर शहर में विकास की गंगा बहायेगी। इसके लिये सरकार 3,900 करोड़ का खर्च करेगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने एक कार्यक्रम में कही।

वे जबलपुर के ठक्कर गांव में पेयजल टंकी और पाइप लाइन विस्तार कार्य के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिये आये थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश का हर संभव विकास करने का प्रयास कर रही है और इसका परिणाम भी लोगों के सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर में विकास की बेहतर संभावना है और इसके लिये भविष्य में सरकार 3,900 करोड खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्रों का विकास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार प्रदेश की जनता के लिये कार्य कर रही है और हम विकास कार्यों मंे किसी के साथ भेदभाव नहीं करते है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्य के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन, जबलपुर की महापौर स्वाति गोडबोले और विधायक अंचल सोनकर भी मौजूद थे।

भिंड में सिंधिया की गर्जना, शिवराज पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -