Video में इन दिग्गजों के साथ नजर आई प्रियंका.....
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो की अभी हाल फ़िलहाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। 'बेवॉच' में अपनी खलनायिका की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें 'बुरा होना' पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में हैं| सुनने में आया है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कि इस फिल्म कि शूटिंग भी कंप्लीट हो गई है. तथा चर्चा है कि अभी हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमे एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स रोडरिगेज, राफेल नडाल, जेनिफर लोपेज और एकॉन भी हैं।

क्वांटिको की 33 वर्षीय अदाकारा 'डोंट यू नीड समबडी' गाते नजर आ रही हैं। इसमें बॉलीवुड अदाकारा ट्रैक की हर बिट का आनंद उठाते नजर आ रही है। वीडियो में रयान सीक्रेस्ट, फ्रेंच मोंटाना, जीन क्लाउड वान डेम, केटलीन ब्रिस्टोव, मिला जोवोवीच, डेविड लुइज जैसी सेलिब्रिटी भी हैं। प्रियंका अपनी नई फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी, जिसमें डवेन जॉनसन और जैक एफरॉन भी होंगे।

बता दे कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेब्बल पिक्चर्स (PPP) के तहत पहली फिल्म भोजपुरी लैंग्वेज में बनाई है। लेकिन बिहार में फिल्म के कॉन्टेंट को लेकर विरोध शुरू हो गया है। लोगों ने फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' को चीप और वल्गर बताया है। बता दे कि बतौर प्रोड्यूसर प्रियंका की इस पहली फिल्म में भोजपुरी बेल्ट की सुपरहिट जोड़ी दिनेशलाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने लीड रोल किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -