MCA चुनाव में शरद पवार की धाक, फिर चुने गए अध्यक्ष
MCA चुनाव में शरद पवार की धाक, फिर चुने गए अध्यक्ष
Share:

NCP प्रमुख शरद पवार ने मुंबई क्रिकेट संघ पर फिर एक बार अपना अधिकार बरकरार रखते हुए बुधवार को अध्यक्ष पद के इलेक्शन में अपने विरोधी दावेदार विजय पाटिल को 27 मतों से पराजित कर दिया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर उपाध्यक्ष चुने गए। MCA के हर 2 वर्ष में होने वाले चुनावों में आज पवार को कुल 172 और पाटिल को 145 मत मिले। उन्होंने इस तरह से अध्यक्ष पद अपने पास बरकरार रखा है। वह इससे पहले 2001 से 2010 तक लगातार 10 साल तक MCA के अध्यक्ष रहे थे। उन्हें 2012 में सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना गया था। पवार के फिर से चुने जाने का मतलब है कि MCA के अध्यक्ष पद फिर से कोई राजनीतिज्ञ ही काबिज रहेगा। पिछले दो दशकों में केवल कुछ समय के लिये रवि सावंत ने तत्कालीन एमसीए प्रमुख विलासराव देशमुख के निधन के बाद कुछ समय के लिये यह पद संभाला था।

सावंत हालांकि इस बार संयुक्त सचिव पद के चुनाव में हार गये। पवार और बाल महादालकर गुट ने छह में से पांच पदों पर जीत दर्ज करके शिवसेना से समर्थन हासिल करने वाले पाटिल के क्रिकेट फस्र्ट ग्रुप को करारी शिकस्त दी। दोनों उपाध्यक्ष पद पवार गुट के पास गए। वेंगसरकर के अलावा भाजपा विधायक आशीष शेलार को उपाध्यक्ष चुना गया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अभय कुरूविला इस पद के लिये पाटिल गुट से उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी। पाटिल के गुट को केवल एक सफलता संयुक्त सचिव पद पर मिली। क्रिकेट फस्र्ट ग्रुप के डा़ उमेश खानविलकर को संयुक्त सचिव चुना गया है। दूसरा संयुक्त सचिव पद डा़ पी वी शेटटी को मिला है जो पहले भी इस पद पर आसीन थे। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज लालचंद राजपूत को इस पद पर हार का सामना करना पड़ा। सत्ताधारी गुट के नितिन दलाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने मयंक खांडवाला को हराया। दलाल पिछले चार वर्षों से संयुक्त सचिव थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -