भारत जापान वार्ता में पी एम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को बताया हिंद और प्रशांत महासागर की तरह गहरा
भारत जापान वार्ता में पी एम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को बताया हिंद और प्रशांत महासागर की तरह गहरा
Share:

टोक्यो: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान में हैं वे भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपनी दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे। सोमवार को जापान और भारत के बीच एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे शामिल हुए। यहां बता दें कि इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। 

इंडोनेशिया में हुए विमान हादसे में दिल्ली निवासी भाव्ये सुनेजा थे कैप्टन

जानकारी के अनुुसार बता दें कि इस वार्ता के बाद भारत और जापान ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिनमें हाई स्पीड ट्रेन और नौसैनिक सहयोग से जुड़े समझौते शामिल हैं। जापान में हुई वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि जापान और भारत के संबंधों में हिंद और प्रशांत महासागर की तरह गहराई है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच 2 वार्ता के लिए सहमति बनी। वहीं पीएम मोदी ने जापान में होने वाले रग्बी वर्ल्ड कप और ओलंपिक के आयोजन को लेकर अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं। 

करोड़ों का घपला करने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को हुई 7 साल की जेल

गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय जापान दौरे पर गए हैं और इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को ‘नया भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। उन्होने कहा कि भारत व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दशक में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की अगुवाई करेगा। मोदी ने कहा पिछले साल हमारे वैज्ञानिकों ने एक साथ 100 से अधिक उपग्रह प्रक्षेपित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। हमने काफी कम लागत में चंद्रयान और मंगलयान भेजा। भारत 2022 में अंतरिक्ष में गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है। 


खबरें और भी 

इंडोनेशिया विमान दुर्घटना: सभी 189 यात्रियों की मौत, बरामद होने लगे शव

नेपाल के प्रधानमंत्री हुए अस्पताल में भर्ती, पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे मिलने

अमेरिका में जोरों से हो रहा राष्ट्रपति ट्रम्प का विरोध, पोस्टर लगा कर कूड़े से की तुलना

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -