मानव अवशेष मिलने से वेटिकन में मची खलबली, पुलिस कर रही जांच
मानव अवशेष मिलने से वेटिकन में मची खलबली, पुलिस कर रही जांच
Share:

वेटिकन सिटी: देश सहित विदेशों में भी कुछ संदिग्ध स्थान ऐसे हैं। जहां कुछ न कुछ रहस्य दफन हैं। हाल में रोम के प्रमुख शहरों में से एक वेटिकन में कुछ अवशेष मिले हैं। जानकारी के अनुसार वेटिकन से जुड़े एक परिसर में निर्माण कार्य के दौरान मानव अवशेष मिले हैं। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं बताया जा रहा है कि इस तरह से मिले मानव अवशेषों से 35 साल पुराने इटली के सबसे बड़े रहस्यमय मामले से पर्दा उठ सकता है। 

तुर्की में बना दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, 9 करोड़ लोग कर सकेंगे यात्रा

दरअसल 1983 में लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों का मामला आज तक इटली की पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। इस मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। वहीं इस तरह मिले मानव अवशेषों से अब स्थानीय पुलिस के लिए उस मामले में एक अहम सुराग मिल सकता है। यहां बता दें कि इटली के एपोस्टॉलिक ननसियेचर से जुड़े एक परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान यहां मानव हड्डियों के टुकड़े पाए गए हैं। वहीं इन अवशेष के मिलने से पुलिस ने इनकी जांच करना शुरू कर दी है। 

पाकिस्तान शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फैसला, ईश निंदा के आरोप में आसिया बीबी बरी

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले दो लड़कियां लापता हो गई थी। जिनके अब तक कोई भी सुराग नहीं मिला ​है वहीं अब जांचकर्ता खासतौर से इन अवशेषों का उन दोनों लड़कियों इमैनुएल ऑरलैंडी और मिरेला ग्रेगरी के डीएनए से मिलान करेंगे, ये दोनों 1983 में अलग-अलग मामलों में लापता हो गई थीं। यहां बता दें कि इनमें से एक इमैनुएल वेटिकन पुलिस के एक अधिकारी की बेटी थी। 
खबरें और भी 

न्यूयॉर्क में नदी किनारे मिले दो बहनों के शव, पुलिस बता रही आत्महत्या

भारतीय ने किया अमेरिकी विवि पर साइबर हमला, लगा 86 लाख डॉलर का जुर्माना

हज़ारों ग्रहों की खोज करने वाला नासा का केप्लर टेलिस्कोप हो रहा रिटायर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -