आज होगी पैरालम्पिक की ओपनिंग सेरेमनी !
आज होगी पैरालम्पिक की ओपनिंग सेरेमनी !
Share:

नई दिल्ली : आज ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो में पैरालम्पिक की ओपनिंग सेरेमनी होने वाली है। यह आयोजन साथ से 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमे भारत अब तक का अपना सबसे बड़ा दल उतारने जा रहा है। भारतीय एथेलीट्स इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दे कि पैरालम्पिक खेलों में भारत के 19 खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वही खेल मंत्रालय ने मंगलवार को रियो पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। भारत की तरफ से पदक की सबसे बड़ी उम्मीद भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया हैं। एथेंस पैरालम्पिक-2004 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले झाझरिया का यह चौथा पैरालम्पिक है।

रियो पैरालम्पिक में कुल 4300 पैरा एथलीट 23 खेलों में प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। आपको जानकारी देते चले कि भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 8 पदक अपने नाम किए है जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। इन आठ पदकों में से एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य एथलेटिक्स में मिले हैं। वहीं तैराकी और पॉवरलिफ्टिंग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है।

शुशील कुमार को मिल सकता है पद्म भूषण

साक्षी को सम्मानित करने के लिए हिन्दू महासभा से 5 लाख की डिमांड, रद्द...

साक्षी ने तलाश लिया पहलवान पति

गरीब परिवार की बेटी कोरिया में करेगी किक बॉक्सिंग की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -