रियो  ओलिंपिक ... ठंडी पड़ी  ’ज्वाला’....
रियो ओलिंपिक ... ठंडी पड़ी ’ज्वाला’....
Share:

रियो ओलिंपिक में शुक्रवार की शाम महिला युगल ग्रुप ए की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा नीदरलैंड की ई मुस्केन्स और एस पीक के साथ भिड़ी। 

प्रारंभिक समय में तो नीदरलैंड की महिला खिलाडी भारत की खिलाडियों पर हावी रही और एक पाईंट कर भारत पर दबाब बना दिया। हालांकि इसके बाद भी नीदरलैंड ने भारत पर लगातार बनाने का प्रयास किया, बावजूद इसके भारत की जोड़ी ने अंतिम समय के कुछ देर पूर्व मुकाबला बराबरी पर पहुंचाकर मैच में दर्शकों की दिलचस्पी को और अधिक बढ़ा दिया। 

मैच में कभी भारत तो कभी नीदरलैंड एक दूसरे पर हावी होते दिखे। फिर भी भारत की जोड़ी को 17-21 से हार का सामना करना पड़ गया। इस तरह भारत की ’ज्वाला’ और उनकी जोड़ी की ’आग’ रियो ओलिंपिक में शुक्रवार को ’ठंडी’ हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -