राजस्थान चुनाव 2018: रितेश शर्मा कांग्रेस में शामिल, वसुंधरा के ससुराल धौलपुर में भाजपा हुई अचंभित
राजस्थान चुनाव 2018: रितेश शर्मा कांग्रेस में शामिल, वसुंधरा के ससुराल धौलपुर में भाजपा हुई अचंभित
Share:

धौलपुर: भारत में इस समय चुनावी माहौल चल रहा है जिसे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अब पार्टियां छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में दलबदल का दौर जारी है। यहां बता दें कि अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके ससुराल धौलपुर में घेरने के लिए भाजपा के पूर्व नगर परिषद चेयरमैन को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। यह धौलपुर में भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। 

मध्यप्रदेश चुनाव: मायावती ने किया खुलासा, क्यों नहीं किया कांग्रेस से गठबंधन

वहीं बता दें कि धौलपुर में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रितेश शर्मा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में रितेश ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि रितेश के कांग्रेस में शामिल होने से धौलपुर में कांग्रेस ना केवल मजबूत होगी बल्कि भाजपा के लिए भी मुश्किलें खड़ी होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव करने की मांग करने वाली याचिका

गौरतलब है कि कांग्रेस में रितेश के शामिल होने से भाजपा को बहुत बढ़ी हानि हुई है। वहीं बता दें कि हाल ही में धौलपुर के जिला प्रमुख भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद सबकी निगाहें कांग्रेस को ओर थी वह क्या रणनीति अपनाएगी। वहीं माना जा रहा है कि इसका व्यापक असर भी इस चुनाव में देखने को मिल स​कता है। 


खबरें और भी 

राजस्थान चुनाव: राजपूत समुदाय को कम टिकट देना कांग्रेस को पड़ सकता है महंगा

तेलंगाना चुनाव: चंद्रबाबू नायडू के तीन वर्षीय पोते की संपत्ति जानकर दंग रह जाएं गए आप

मध्यप्रदेश चुनाव: राजगढ़ सीट की अजीब दास्तान, अगर विधायक दोबारा जीता तो बदल जाती है सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -