मनरेगा के माध्यम से कांग्रेस ने की किसान और मजदूर की बात
मनरेगा के माध्यम से कांग्रेस ने की किसान और मजदूर की बात
Share:

देवरिया : उत्तरप्रदेश के देवरिया में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के माध्यम से किसान और गरीब वर्ग से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस का उत्तरप्रदेश में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग को लेकर कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने किसान हितैषी कार्य किया था। हमने मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण के रोजगार की बात की थी। आज बड़े पैमाने पर शुगर मिले बंद हैं। ऐसे में किसान का दुख किसे पता है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर के दुख को अपना समझती है और हम आपकी लड़ाई को मिलकर लड़ना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का 70000 करोड़ रूपए का कर्ज माफ कर दिया था तो दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उद्योगपति मित्रों का कर्जा माफ किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा देवरिया से दिल्ली तक होगी।

जिसके दायरे में 2500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यह यात्रा 25 दिन तक चलेगी जिसमें कांग्रेस ग्रामीणों से खाट बिछाकर संवाद करेगी और बाद में ये खाट किसान अपने साथ ले जाऐंगे। कांग्रेस द्वारा देवरिया के पंचलारी , कृतपुरा गांव से प्रत्येक घर से किसानों का मांग पत्र एकत्रित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश : देवरिया में हुई राहुल की 1500 खटिया लूट सभा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -