राहुल की किसान यात्रा हुई शुरू, खाट पर बैठकर होगी किसानों से चर्चा
राहुल की किसान यात्रा हुई शुरू, खाट पर बैठकर होगी किसानों से चर्चा
Share:

देवरिया : उत्तरप्रदेश के देवरिया के रूद्रपुर में आज कई स्थानों पर कांग्रेस के ध्वज लहराते रहे। बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देवरिया के रूद्रपुर से किसान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस की यात्रा के लिए यहां पर करीब डेढ़ हजार खाट लगाए गए हैं। किसान यात्रा को लेकर राहुल 39 जिलों की 233 विधानसभाओं में पहुंचेंगे। इस तरह से वे करीब 2500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली तक यात्रा करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर इस यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित भी कांग्रेस के अभियान को लेकर तैयारियों में लगी है। कांग्रेस ने यहां पर नुक्कड़ नृत्यों जेसे छोटे - छोटे आयोजन किए हैं जिसमें कांग्रेस के समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल पर नाच का आनंद ले रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बस में सवाल होकर खटिया के लिए रवाना हुए हैं।

इस बस पर किसान यात्रा की जानकारी दी गई है तो दूसरी ओर बिजली बिल, विकास और अन्य मसलों के बारे में संदेश लिखे हुए हैं। गौरतलब है कि इस यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बांस और लकड़ी से निर्मित खाट पर बैठकर किसानों से चर्चा करेंगे। इस तरह की कई खाटें क्षेत्रों में पहुंचाई गई हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से भेंट भी की। अब वे खटिया के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

सपा राज में है उत्तरप्रदेश की बेहाली

बब्बर ने लिया राहुल का पक्ष, साधा संघ पर निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -