26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी परिवार का सदस्य
26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी परिवार का सदस्य
Share:

अयोध्या : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन किया। राहुल गांधी यहां पर दर्शन करने के ही साथ महंत श्री ज्ञानदास महाराज से भी मिले। दरअसल यहां पर गांधी परिवार का कोई सदस्य 26 वर्ष बाद पहुंचा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बात को महसूस कर रही है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की जीत का रास्ता अयोध्या से ही होकर जाता है, जिसके कारण राहुल गांधी अयोध्या पहुंचे हैं।

।हालांकि राहुल यहां पर श्री राम जन्मभूमि स्थित श्री रामलला के दर्शन करने नहीं जाऐंगे। मगर वे अपनी किसान यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। वर्ष 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जि़्ाद ढांचे को ढहाने के बाद राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार से अयोध्या आनेवाले पहले सदस्य हैं। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी सद्भावना यात्रा के दौरान हनुमान गढ़ी मंदिर जाना था मगर व्यस्तता के चलते वे वहां नहीं जा सके।

दरअसल राजीव गांधी से पहले इंदिरा गांधी 1960 में अयोध्या पहुंची थी। मगर अब राहुल यहां पहुंचे हैं। यहां से वे आंबेडकर नगर जाऐंगे यहां पर वे दरगाह में माथा टेकेंगे। माना जा रहा है कि राहुल की यात्रा से कांग्रेस सभी धर्मों के साथ कांग्रेस के होने का संदेश देगी।

CM फडणवीस का बयान, घूस मांगने वाले का नाम बताये कपिल

करप्शन के शिकार हुए कपिल, PM मोदी पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -