भारतीय वायुसेना को मिलेगी राफेल की शक्ति
भारतीय वायुसेना को मिलेगी राफेल की शक्ति
Share:

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को अब लड़ाकू राफेल विमान की शक्ति से लैस किया जाएगा। इसके लिये भारत सरकार फ्रांस से 36 विमानों की खरीदी करने वाली है और इसके लिये सरकार फ्रांस को 59 हजार करोड रूपये का भुगतान करेगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही फ्रांस और भारत के बीच राफेल खरीदी को लेकर चर्चा हुई है। इस चर्चा को कल शुक्रवार के दिन अमली जामा पहना दिया जायेगा। जिस तरह से पाकिस्तान और चीन भारत पर आंखे तरेर रहे है, उससे भारत अपनी सैन्य शक्ति को ओर अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने लगा है।

संभवतः यही कारण है कि भारत सरकार ने फ्रांस से लड़ाकू राफेल विमान को खरीदने का निर्णय लिया है। इसे लेकर भारत तथा फ्रांस के बीच पहले ही चर्चा हो गई है लेकिन अब शुक्रवार को फ्रांस के रक्षा मंत्री 
ज्यावेस ली ड्रियान भारत आकर इस सौदे को तय कर लेंगे।

वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि राफेल आधुनिक लड़ाकू विमान है और इसके सेना में शामिल होने के बाद भारत की सैन्य शक्ति में ओर अधिक बढ़ोतरी हो जायेगी। इधर सरकार का यह कहना है कि राफेल खरीदी देश की सुरक्षा के लिये जरूरी थी, भले ही इसकी खरीदी के लिये सरकार को 59 हजार करोड रूपये खर्च करना होंगे बावजूद इसके सरकार ने फ्रांस से खरीदी के सौदे में 4500 करोड रूपये कम करवाये है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -