फिर सामने आया राधे मां का नया वीडियो, हुआ वायरल
Share:

शिमला : वह लाल रंग के परिधान में आईं। उनके साथ सेवादारों का एक बड़ा सा जमघट था। उनके आते ही मंदिर के पंडित ने उन्हें बैठने के लिए सहारा दिया। फिर उनके हाथ में प्रसाद और पुष्प थमा दिए। पंडित ने राधे मां से पुष्प लिए और माता की थाल में रख दिए। दरअसल अपने एक भक्त के परिवार की बहू की दहेज प्रताड़ना में शामिल होने के आरोपों से सुर्खियों में आई और खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे में एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

दरअसल राधे मां को लेकर यह जानकारी सामने आई कि वे हिमाचल में एक शक्तिपीठ के दर्शन करने पहुंची। शक्तिपीठ चिंतापूर्णी में दर्शन के दौरान वे भक्ति में रम गईं। इस दौरान उन्होंने नृत्य भी किया। राधे मां द्वारा नृत्य करने की घटना को किसी ने कैमेरे में रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद राधे मां के नृत्य और दर्शनों वाला वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद इसकी सोश्यल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। उसका विवाह पंजाब के व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुआ था। विवाह के बाद राधे मां की भेंट एक महंत से हुई थी इसी के बाद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपना लिया। बाद में वे मुंबई पहुंच गईं। जहां पर वे राधे मां के नाम से लोकप्रिय हुईं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -