संघ ने फोन कर इफ्तार पार्टी में आने से अब्दुल बासित को किया मना
संघ ने फोन कर इफ्तार पार्टी में आने से अब्दुल बासित को किया मना
Share:

नई दिल्ली : मुसलमानों का ईद से पहले एक माह तक चलने वाला रमजान का महीना चल रहा है। इस मौके पर संसद भवन परिसर में 2 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाने वाला है। इस समारोह में सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने कुल 140 देशों को आमंत्रण भेजा है।

जाहिर तौर पर संघ ने यह कदम अपनी मुस्लिम विरोधी छवि को सुधारने के लिए उठाया है। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन संघ और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सम्मिलित प्रयास से किया जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि संघ ने पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित को पहले निमंत्रण भेजा था, लेकिनअब उसे वापस ले लिया है।

इस इफ्तार पार्टी में 40 देशों के मुस्लिम प्रतिनिधि भी शामिल होने वाले है। दो दिन पहले संघ ने बासित को फोन कर इफ्तार पार्टी में आने से मना कर दिया। दरअसल मुस्लिम मंच बासित द्वारा पंपोर हमले पर दिए बयानों से नाराज है। इससे पहले भी मुस्लिम मंच इफ्तार पार्टी देता आया है, लेकिन यह पहली बार है, जब इतने बड़े पैमाने पर इसे आयोजित किया जा रहा है।

संघ मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा कि इसे राजनीतिक चाल के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। भारत की इस कोशिश को इस तरह से देखा जाना चाहिए कि दुनिया को यह दिखाने का समय है कि भारत ऐसा देश है जहां सभी धर्मों को एक समान महत्ता दिया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -