पंजाब की राजनीतिक हस्तियों ने दी विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि...
पंजाब की राजनीतिक हस्तियों ने दी विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि...
Share:

लोकसभा हलका गुरदासपुर के पूर्व सांसद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सिने अभिनेता विनोद खन्ना की प्रथम बरसी पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमति कविता खन्ना की ओर से स्थानीय उत्सव रिजॉर्ट में एक श्रद्घांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पंंजाब राज्यपाल वी.पी.बदनौर,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने शिरकत की। जिनका कविता खन्ना की ओर से बुके भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्घांजलि समारोह में दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की प्रसिद्घ फिल्मों के सीन दिखाने के साथ-साथ उन पर फिलमाएं गए पुराने गाने गाए गए। उनके अध्यात्मिक पक्ष को भी बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया गया। कविता खन्ना ने विनोद खन्ना के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया। 

इस अवसर पर मुख्यातिथि राज्यपाल वी.पी.बदनौर ने स्व:खन्ना को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि विनोद खन्ना एक बढिय़ा फिल्मी अभिनेता,बढिय़ा इंसान व बढिय़ा राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने मुम्बई से आकर जहां गुरदासपुर हलके के लोगों का दिल जीता,वहीं विनोद खन्ना लोस हलका गुरदासपुर से चार बार सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हलके की पूरी तरह से नुहार बदलकर रख दी। जिसके चलते उन्हें आज भी पुलों का बादशाह के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि खन्ना दूसरों के पीड़ा को समझते थे और उनकी पीड़ा को दूर करने हेतु यत्न करते थे। असल में वह आज की दुनिया के हरीश चंद्र थे। राज्यपाल बदनौर ने कहा कि स्व:खन्ना जहां अपने कर्मों के कारण ऊंचाई पर पहुंचे,वहीं उन्होंने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज उनकी पत्नी कविता खन्ना उनके मिशन को जो आगे बढ़ाने में जुटी हुई है,वह काबिलेतारीफ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने स्व:विनोद खन्ना को श्रद्घाजंलि भेंट करते हुए कहा कि स्व:खन्ना द्वारा अपने कार्यकाल में लोगों की दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने ऐलान किया गया कि कविता खन्ना आगे उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी तथा इसके लिए पार्टी उन्हें पूर्ण सहयोग देगी। इस अवसर पर जिला उपायुक्त श्रीमति नीलिमा की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की ओर से भेजे गए संदेश पत्र को भी पढक़र सुनाया गया और कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने भी इस श्रद्घांजलि समारोह में भाग लेना था,लेकिन वह किसी कारणवंश इस समारोह में नही आ सके। इस अवसर पर विधायक दिनेश सिंह बब्बू,मेयर अनिल वासुदेवा, इंजी.एस.के.पुंज,एम.डी तृप्ता पुंज,पूर्व विधायक सीमा देवी,समरेन्द्र शर्मा,जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल,नरेन्द्र परमार,पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल,अकाली दल के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह लमीनी,1008 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज,भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता,भाजयुमों जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा,मंजू गुप्ता,जिला उपायुक्त श्रीमति नीलिमा,जिला पुलिस प्रमुख विवेकशील सोनी,अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ज)कुलवंत सिंह,डॉ.के.डी. सिंह,पवन कुमार,सुजानपुर नगर कौंसिल अध्यक्ष रूप लाल इत्यादि उपस्थित रहे. 

ऐसा गांव जहाँ हर घर के बाहर बनी है कब्र

मोदी करवाते हैं संसद में हंगामा : कमलनाथ

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ी योजनाओं को मंजूरियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -