IIFA 2018 में प्रियंका संग शामिल होंगे बॉयफ्रेंड निक
IIFA 2018 में प्रियंका संग शामिल होंगे बॉयफ्रेंड निक
Share:

प्रियंका और निक इन दिनों मुंबई में साथ नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई है अपनी माँ से मिलवाने. प्रियंका जल्द ही IIFA 2018 में भी जाने वाली है. जानकारी के मुताबिक़ इस बार प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ IIFA 2018 में शामिल होंगी और वह आज IIFA 2018 में शामिल होने के लिए बैंकॉक के लिए निकल सकती है. प्रियंका इस बार निक के साथ ग्रीन कार्पेट पर शिरकत करने के लिए पहुंचने वाली है. प्रियंका और निक को कई बार साथ में हाथो में हाथ थामे देखा जा चुका हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका निक दोनों पहली बार एक अवार्ड शो के दौरान मिले थे. दोनों को पहली बार मेट गाला 2017 में निक के साथ देखा गया था और उस वक्त दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी, उसके बाद से लगातार उन्हें साथ में भी देखा गया. निक और प्रियंका दोनों अपनी दोस्ती को दुनिया से, मीडिया से छुपाते रहे लेकिन प्यार छुपाए नहीं छुपता. निक और प्रियंका अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस नजर आते हैं. दोनों इन दिनों मुंबई में नजर आ रहे हैं.

प्रियंका निक के कजिन की शादी में भी उनके साथ गई थी और खूब एन्जॉय किया था. निक और प्रियंका के रिश्ते को सभी ने प्यार का नाम तो दे दिया लेकिन अब तक निक और प्रियंका इस बारे में कुछ नहीं बोले हैं. कुछ समय पहले ही दोनों को अमेरिका के एलए डोगर्स स्टेडियम में बेसबॉल मैच देखते हुए देखा गया था.

सावधान: इन्क्रेडिबल्स—2 से हो सकता है माइग्रेन

हॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा के घर आया नन्हा मेहमान

अब इस विदेशी के साथ बैडरूम शेयर करेंगी प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -