प्रियंका चोपड़ा के लिए आया उनके दस साल छोटे बॉयफ्रेंड की तरफ से ऐसा प्रपोजल
Share:

बॉलीवुड की नहीं बल्कि हॉलीवुड की विदेशी गर्ल बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स को लेकर काफी सुर्खियां बंटोर रही हैं. जी हाँ, इन दिनों प्रियंका के अफेयर की खबरें कई समय से वायरल हो रही हैं. कई समय से पुरे सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोन्स के ही चर्चे हो रहे हैं. प्रियंका की अपलोड की गई तस्वीर पर निक जोन्स का कमेंट सुर्ख़ियों में बना रहा और उसके बाद निक जोन्स की शेयर की गई तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा का कमेंट सुर्ख़ियों में बना रहा. अब सुर्ख़ियों का विषय बना है निक जोन्स का एक और कमेंट जो उन्होंने हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर के नीचे किया है. जी हाँ, प्रियंका की शेयर की गई एक तस्वीर पर निक जोन्स ने कमेंट किया 'मुझसे शादी करोगी'

यह वहीं तस्वीर पर जिस पर निक जोन्स ने कमेंट कर 'प्रियंका की स्माइल की' तारीफ़ की थी. प्रियंका की तस्वीर पर शादी के लिए प्रपोज कर निक ने यह साबित कर दिया है कि वह प्रियंका के दीवाने हैं और उनसे शादी के लिए बेताब भी. वह जल्द से जल्द प्रियंका से शादी करना चाहते हैं. अब यह कहा जा सकता है कि मेगन मर्केल की शादी के बाद अब प्रियंका की शादी के लिए सभी तैयार हो जाइए. आपको बता दें कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं.

कभी खुद से 17 साल बड़े एक्टर के लिए धड़का था प्रियंका चोपड़ा का दिल

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी से ज्यादा चर्चाओं में हैं देसी गर्ल प्रियंका की हील्स

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -