Video: प्रियंका की साड़ी संभालते नजर आए निक, ऐसे ली पार्टी में एंट्री
Video: प्रियंका की साड़ी संभालते नजर आए निक, ऐसे ली पार्टी में एंट्री
Share:

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं. अब इन दिनों की बात की जाए तो प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक को लेकर काफी तेजी से सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. निक और प्रियंका इन दिनों लगातार मीडिया में छाए हुए हैं. आप सभी को बता दें कि निक और प्रियंका इन दिनों जगह-जगह पर साथ में स्पॉट होते हैं, अक्सर ही दोनों को साथ में देखा जाता है फिर वह कोई एयरपोर्ट हो या फिर कोई पार्टी. दोनों इन दिनों अंबानी की पार्टी में साथ में नजर आए और दोनों को साथ में स्पॉट किया गया.

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 28 जून को श्लोका मेहता से प्री-एंगेजमेंट की. इस दौरान कई बड़े सेलेब्स पार्टी में नजर आए और वहीं निक और प्रियंका भी साथ नजर आए. आज प्रियंका और निक के पार्टी में एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही शानदार हैं. इस वीडियो में प्रियंका कार के दाएं दरवाजे से उतरीं वहीं निक कार के बाएं दरवाजे से बाहर आए. दोनों पार्टी में जाने के पहले कुछ देर बाहर रहे. निक इस दौरान थोड़े नर्वस नजर आए और मीडिया के सामने उन्हें प्रियंका ने संभाला.

यहाँ देखे प्रियंका और निक के पार्टी में एंट्री का वीडियो.

प्रियंका ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें आँखों से इशारा करते हुए फोटोज क्लिक करवाने के लिए कहा. प्रियंका और निक दोनों एक दूजे को संभालते नजर आए और दोनों ने कई तस्वीरें क्लिक करवाई और उसके बाद दोनों अंदर रवाना हुए. प्रियंका इस दौरान लाल रंग की साड़ी में नजर आई और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे निक प्रियंका को साड़ी में देखकर उन्हें लगातार देखते ही रह गए और एक जगह वह अपनी ड्रेस और प्रियंका की साड़ी दोनों ही संभालते नजर आए हैं. यह वीडियो ANI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

Photos : सिम्पल अंदाज में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेहंदी सेरेमनी

Photos: आकाश और श्लोका ही नहीं नीता और ईशा अम्बानी ने भी लूट ली महफ़िल

Couple Goals: प्रियंका की कमर में हाथ डाले उन्हें एकटक देखते नजर आए निक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -