अपने मंगेतर की फोटो शेयर कर प्रियंका ने की चुम्मे की बरसात
अपने मंगेतर की फोटो शेयर कर प्रियंका ने की चुम्मे की बरसात
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने अफेयर के कारण सुर्ख़ियों में बनी ही रहती हैं. प्रियंका और उनके मंगेतर और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने सगाई कर अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियली घोषणा कर दी है. निक और प्रियंका ने मुंबई में अपने परिवार वालों के समक्ष सगाई और रोका सेरेमनी कर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया था और इसके बाद दोनों ने 18 अगस्त की शाम अपने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के लिए पार्टी भी ऑर्गनाइज़ की थी. हाल ही में प्रियंका ने अपने मंगेतर से प्यार जताने के लिए उनकी एक बेहद हो स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है.

अपनी ढेरों गर्लफ्रेंड के लिए जो किया क्या प्रियंका के लिए भी कुछ ऐसा करेंगे निक जोनस ?

प्रियंका सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं और हर थोड़े दिन में अपने हॉट फोटोज शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगेतर निक की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें निक बहुत हैंडसम लग रहे हैं. इतना ही नहीं प्रियंका ने इस फोटो पर किस करने वाले लिप्स का इमोजी भी लगाया है. प्रियंका द्वारा शेयर की गई ये फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गई और फैंस एक बार फिर प्रियंका और निक के रिश्ते की चर्चा करने लगे.

तो क्या इस फिल्म के लिए प्रियंका ने छोड़ा सलमान का साथ

प्रियंका इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपने फ्यूचर हस्बैंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. दोनों डेट पर भी साथ में स्पॉट हुए थे. निक और प्रियंका की मुलाकात कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी और इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थी. सूत्रों की माने तो ये कपल इसी साल अक्टूबर में भी शादी कर सकता है. हालाँकि अब तक इसकी कोई ऑफिशियली घोषणा नहीं हुई है.

अपनी ढेरों गर्लफ्रेंड के लिए जो किया क्या प्रियंका के लिए भी कुछ ऐसा करेंगे निक जोनस ?

तो क्या इस फिल्म के लिए प्रियंका ने छोड़ा सलमान का साथ

बेटी की शादी में झूमने को तैयार प्रियंका की मां, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -