प्रिंस हैरी की GF मेगन ने तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया सबसे लकी गर्ल
प्रिंस हैरी की GF मेगन ने तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया सबसे लकी गर्ल
Share:

प्रिंस हैरी और टीवी एक्ट्रेस मेगन मार्कल के अफेयर की खबरें हर तरफ हो रही है। यहाँ तक की इस जोड़ी के चर्चे राजनीतिक गलियाआरों में भी खूब हुई। हालाँकि लंबे अरसे से इस अफेयर को लेकर अटकलें लगाई गईं। खबर हैं कि अब पहली बार प्रिंस की इस लव लेडी ने चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में दिए गए अपने इंटरव्यू में मेगन ने अपने इस बयान से बहुत सी अटकलें साफ कर दी हैं। मेगन ने कहा कि वह दुनिया की सबसे लकी  लड़की हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने सुर्ख‍ियों में रही टीवी सीरीज शुइट्स के सेक्स सीन्स के बारे में भी बात रखी। मेगन ने कहा कि वह इस सीरीज में अपने कई सेक्स सीन्स को लेकर डरी हुई है। उनकी मां की चेतावनी के कारण उन्होंने इस सीरीज में तंग कपड़े पहनने से भी परहेज किया।

इधर, मेगन की सौतेली बेहन समान्था ने भी मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि उनके पिता मेगन और प्रिंस हैरी के अफेयर के बारे में 5 साल से जानते थे। उन्होंने कहा, जब इस बात की चर्चा हुई तब मेरे पिता ने कहा, 'मुझे प्रिंस हैरी के बारे में पता है, मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता।' इसके अलावा कई दिनों से मेगन अपने इंस्टाग्राम पर कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों से भी उनका प्रिंस हैरी के साथ प्यार परवान चढ़ने की ओर इशारा नज़र आ रहा हैं।

मेगन की सोशल मीडिया पर ब्रेसलेट पहने शेयर की गई तस्वीर को लेकर ये अटकलें भी लगाई जा रहीं थी कि उनके हाथ में पहना हुआ वैसा ही नीले रंग का ब्रेसलेट प्रिंस हैरी के हाथों में भी नजर आया था।

इस हॉट मॉडल के फोटोशूट देख मजाक उड़ानेवालों की हो जाएगी बोलती बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -