आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर रेड
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर रेड
Share:

नई दिल्ली. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम पर छापेमारी कर पुलिस ने बंधक नाबालिग लड़कियों और महिलाओं बचाया. यहां पर कई महिलाओ और लड़कियों को बंधक बना कर रखा गया था. राजधानी के रोहिणी इलाके में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय आश्रम पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने छापा मारा. इस छापेमारी के जरिए स्पेशल टीम ने कई लड़कियों को आश्रम से सुरक्षित निकाला और आश्रम से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया. छापेमारी के दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी मौजूद थीं.

इस आश्रम पर पहले से ही ये आरोप लगाया गया था कि यहां लड़कियों और महिलाओ को बंधक बना कर रखा जाता है. इसलिए हाई कोर्ट ने पुलिस को नॉर्थ दिल्ली स्थित एक आध्यात्मिक संस्थान की तुरंत जांच करने का आदेश दिया था. संस्थान पर एक एनजीओ ने लड़कियों और महिलाओं को उसी ढंग से बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था, जैसे हालात हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के आश्रम में देखने को मिले थे. 

इस मामले में ऐक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच ने कहा था कि यह बहुत ही खतरनाक बात है कि महिलाओं और लड़कियों को भगवान के उपदेश देने के नाम पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा जा रहा है. डेरा सच्चा सौदा का सीधे तौर पर नाम लिए बिना बेंच ने कहा कि ऐसी ही गतिविधियां सिरसा के एक आश्रम में चल रही थीं, जिसके प्रमुख को हाल में दो महिला शिष्यों के रेप के जुर्म में 20 साल की सजा सुनाई गई है. सिरसा के विवादितत आश्रम में भी लड़कियों और महिलाओं को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया था.

गीता पर संस्कृत निबंध प्रतियोगिता में मुस्लिम छात्र प्रथम

कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन में वृद्धि की आस

सरकार को रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल की धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -