नहीं थम रहीं पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें, आज फिर हुआ बड़ा इजाफा
नहीं थम रहीं पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें, आज फिर हुआ बड़ा इजाफा
Share:

नई दिल्ली। देश में लगभग पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होता ही जा रहा है। आये दिन इनकी कीमते भारी उछाल के साथ आसमान छूते हुए नजर आ रही है। इस कड़ी में आज भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भारी इजाफा देखा गया है। 

खुशखबरी... इन 6 राज्यों में जल्द ही घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

आज देश की कई तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 14 पैसे प्रति लीटर से बढ़ाये है। इस वजह से आज देश के अधिकतर हिस्सों में ईंटे पेट्रोल के दामों में काम से काम 14 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल की कीमतें 14 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के साथ 90.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। तो वही देश की राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल आज भरी बढ़त के साथ 82.86 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। 

पेट्रोल-डीजल के दाम पर नहीं लग रहीं लगाम, आज फिर भारी बढ़ोत्तरी


इसी तरह डीज़ल के दामों में भी हल्की बढ़त के साथ इसके दाम दिल्ली में 74.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल आज 78.58 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि देश में तक़रीबन पिछले एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे है।  इस मामले में  विशेषज्ञों का कहना है कि खाड़ी देशो में  तेल के उत्पादन में भारी कमी आने और रुपये की गिरती कीमतों की वजह से पेट्रोल डीज़ल के दामों में यह इजाफा हो रहा है। 

ख़बरें और भी 

 

पटना में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, कीमत जान उड़ जायेंगे होश

पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढे दाम, मुंबई में पंहुचा 90 के पार

पेट्रोल-डीजल : आज फिर बढे दाम, जनता का हाल-बेहाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -