ऐसी मछलियां जो ठंड की कमी में आइसक्रीम की तरह पिघल जाती हैं
ऐसी मछलियां जो ठंड की कमी में आइसक्रीम की तरह पिघल जाती हैं
Share:

वैज्ञानिक अक्सर कुछ ना कुछ खोजते ही रखते हैं. ऐसे ही उन्होंने हाल ही एक ऐसी मछली खोजी है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जायेंगे. आपने कई तरह की मछलियां देखी होंगी और उनके बारे में जानते भी होंगे, लेकिन पिछलने वाली मछली के बारे में आपने कभी न ही सुना होगा. तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं कैसी होती है ये मछली और क्या है इसकी खासियत. 

दरअसल, वैज्ञानिकों ने अंजान मछली की तीन प्रजाति पाई है और उनको स्नेललफिश कहा है जो पानी के अंदर आठ किमी नीचे पाई जाती हैं. इन्हें जादू मछली कहा जा रहा है क्योंकि ये मछली पानी की सतह पर आते ही पिघलने लगती है. ये मछलियां प्रशांत महासागर में पाई गई हैं और इनकी खास बात यही है कि पानी की सतह पर आते ही ये पिघलने लगेंगी. ऐसा इसलिए होता है कियोंकि ये मछलियां बहुत ही कमज़ोर होती हैं और जेली की तरह दिखाई देती हैं. इनका रंग भी अजीब होता है और ये  आटाकामा गर्त में एक साहसिक यात्रा के दौरान मिली हैं. 

इन मछलियों को पेरू और चिली के तट से 160 किमी दूर महासागर की तलहटी में पाया गया और वैज्ञानिक कैमरे की मदद से करीब  साढ़े सात हजार मीटर नीचे जा कर भी इन मछलियों की तस्वीर लेने में कामयाब हुए हैं. भले ही ये मछलियां कमज़ोर दिखाई देती हों लेकिन ये पानी का दवाब आसानी से सह लेती हैं. इनकी मजबूत हड्डी इनके कानों की दांतों की होती है और इसी के सहारे ये अपना संतुलन बनाये रखती हैं. अगर ठंड की कमी होने लगे तो ये मछलियां पिघल जाती हैं. 

यह भी पढ़ें..

शौक से खाते हैं लोग सांप से बनी डिश, ये हैं कारण

Video : तैरते शख्स पर इस मछली ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

पढाई के लिए गई विदेश छात्रा इतनी अमीर कि इतने नौकर भी गए साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -