देश बनाने में जुटे हैं सवा सौ करोड़ देशवासी : लाल किले से पीएम मोदी
देश बनाने में जुटे हैं सवा सौ करोड़ देशवासी : लाल किले से पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले से देश की जनता को सम्बोधित कर रहे है। अपने भाषण में उन्होंने देश और देशभक्ति से जुड़ी कई बातें कही है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं बल्कि वो देश बनाने में भी जुटे हैं।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा की  स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मै आपको भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि अब देश के हर गरीब को भी न्याय मिलेगा, और हर किसी को उसकी इच्छा और आकांक्षाओं के हिसाब से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

देश बड़ी तेजी से प्रगति कर रहा है
अपने भाषण में मोदी ने देश की प्रगति बताते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिना दी, उन्होंने कहा कि 2014 से पहले तक जिस रफ्तार से गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का काम चल रहा था, उस रफ्तार से तो देश के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने में कई पीढ़ियां गुजर जातीं। इसी तरह जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, उसके हिसाब से देश के हर घर में  सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता।  लेकिन 2014 के बाद से देश ने बदलाव महसूस किया है। आज देश में दुगनी रफ्तार से हाइवे बन रहे है। गांव में 4 गुना तेजी से घर बन रहे हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर भी पहले से कई ज्यादा मिल रहे है। 

ख़बरें और भी 

एक दिन भारत पूरी दुनिया को रास्‍ता दिखाएगा : लाल किले से पीएम मोदी

देशभक्ति के बारे में पहली बार बोले वरुण धवन

INDEPENDENCE DAY : आखिर क्यों गांधीजी ने नहीं सुना था पंडित नेहरू का ऐतिहासिक भाषण?

Independence Day: गूगल भी मना रहा है स्वतंत्रता दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -