आगई खबर, निक-प्रियंका की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी
आगई खबर, निक-प्रियंका की शादी में शामिल होंगे पीएम मोदी
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द मंगेतर निक जोनास के साथ शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने जा रही है. 1 और 2 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे. आपको बता दें, इन दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी. प्रियंका चोपड़ा, मंगेतर निक और उनके परिवार के साथ मुंबई से जोधपुर में पहुंच चुकी है. इनकी शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं. खबर के अनुसार आज जोधपुर में प्रियंका की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होने वाला हैं. इसके अलावा प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां कड़ी सुरक्षा जोरों पर है. इसके अलावा एक खबर आई है जो उन दोनों के लिए काफी ख़ुशी की है. 

इसके पहले बता दें, इन दोनों की शादी के लिए ड्वेन जॉनसन द रॉक समेत जैक एफ्रॉन, कैली रिपा, लुपिता न्योंग और मेघन मार्केल भी शादी में पधार सकते हैं. वहीं शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा दिल्ली और मुंबई में खास लोगों को बुलाते हुए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे. इसी की एक खबर आई है कि दिल्ली में होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं.  

इसके अलावा खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई और भी कई बड़े सेलिब्रेटी और नेताओं के पहुंचने वाले हैं. बता दें, मुंबई के अलावा प्रियंका चोपड़ा के काफी रिश्तेदार दिल्ली के आस पास बसे हुए हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रियंका ने मुंबई और दिल्ली के लोकेशन को फाइनल करते हुए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया हैं.

निक-प्रियंका की शादी में शामिल होंगे हॉलीवुड के ये बड़े सितारे

होने वाली दुल्हन प्रियंका की खूबसूरती में चार चाँद लगाएगी 5 ब्यूटीशियन की टीम

शादी के लिए जोधपुर पहुंचीं प्र‍ियंका, दूल्हा-दुल्हन का इस खास अंदाज़ में हुआ स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -