जिनके बुरे दिन आए हैं, उनके अच्छे दिन की गारंटी नहीं : मोदी
जिनके बुरे दिन आए हैं, उनके अच्छे दिन की गारंटी नहीं : मोदी
Share:

मथुरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रीक गठबंधन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मथुरा में आयोजित की गई रैली के दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ब्रज की भूमि है और यहां कण - कण में श्रीकृष्ण विराजमान हैं। भगवान श्रीकृष्ण का संदेश एक ही था कर्म करने का। उन्होंने कहा कि निरंतर कर्म करते रहो। अविरत कर्म करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस गांव पर जो रचना हुई है वह गांव पं. दीनदयाल का धाम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित जनकल्याण रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बुरे दिन गए या नहीं? आगे कहा, "अब जिनके बुरे दिन आए हैं, वे चीख रहे हैं और चिल्ला रहे हैं। जिनके बुरे दिन अब आए हैं, उनके अच्छे दिन आने की अब कोई गारंटी नहीं है।" मोदी ने कहा कि ब्रज की भूमि के कण-कण में श्रीकृष्ण का वास है। सरकार चाहती तो एक वर्ष पूरा होने का जश्न किसी भी दिल्ली जैसे बड़े शहर में कर सकती थी, लेकिन इसके लिए मथुरा को चुना गया, उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गांधी और लोहिया को अपना प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन तीन महापुरुषों ने देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने इन्हें भारतीय राजनीति का मार्गदर्शक बताया, यूपीए सरकार पर सवाल उठाते हुए मोदी ने अपने संबोधन में यूपीए को घोटालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान भारत की धाक पूरी दुनिया में बढ़ी है। देश में घोटालों की सरकार का खात्मा हुआ है और भ्रष्टाचार में गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के शासनकाल में किसी तरह के घोटाले की खबर किसी ने नहीं सुनी होगी, जबकि यूपीए सरकार में यह बेहद आम बात थी। उन्होंने देश की राजनीति में बदलाव लाने के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, मोदी ने कांग्रेस को परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर परिवारवाद की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका, प्रधानमंत्री ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के आदर्शो से प्रेरणा लेकर ही कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। दस लाख रुपये के सूट को लेकर चर्चित मोदी ने कहा कि जिस सादगी में पंडित जी ने जीवन बिताया, वह सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है, नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयाल धाम में उनकी प्रतिमा को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी ने कहा कि देश के किसी भी कोने में पर्यावरण की रक्षा कैसे करनी चाहिए, महिला सशक्तीकरण कैसे हो, किसी गांव का समुचित विकास कैसे हो यह दीनदयाल जी के जीवन से सीखा जा सकता है, मोदी ने कहा, "इस पवित्र जगह पर आने का अवसर मिला, इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष से स्वयं मैंने दीन दयाल धाम आने का आग्रह किया था। इसके साथ ही अटल जी के गांव जाने और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गांव जाने की बात जेहन में आई थी, मोदी ने कहा, "दीनदयाल धाम से जो प्रेरणा मिलेगी, वह आगे आने वाले समय में काफी काम करेगी। जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उसमें एक नया संचार होगा, उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में इस रैली का आयोजन किया गया है। भाजपा ने इसे 'जनकल्याण पर्व' नाम दिया है। उत्तर प्रदेश में अब केंद्रीय मंत्रियों की रैलियां होंगी। सोमवार को प्रधानमंत्री ने रैली श्रृंखला की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि यह जो परिवर्तन दिख रहा है। एक नया विश्वास पैदा हुआ है और चारों ओर उमंग की लहर है यह परिवर्तन किस वजह से आया । आखिर यह बदलाव किस वजह से आया, अगर आपने यह सरकार नहीं चुनी होती और परिवर्तन नहीं आया होता तो क्या होता। देश में हर दिन घोटाला होता था। रिमोट कंट्रोल से सरकारें चलती थीं। प्रतिदिन अधिकारियों नेताओं को जेल जाना पड़ता था। इन बातों का अंदाज़ा लगाईए। ये कितने बुरे दिन थे। कितने बुरे कर्म थे और बुराईयों से भरा माहौल था, इस तरह का परिवर्तन मोदी नहीं लाया यह परिवर्तन तो आप लाए हैं। आखिर बुरे दिन गए कि नहीं गए। इतने दिनों में घोटालों, रिमोट कंट्रोल की खबर आई है आखिर बुरे दिन चले गए। उन्होंने कहा कि यह वादा किया था कि प्रधान संतरी के नाते देखूंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने वादा निभाया। उन्होंने कहा कि धन्ना सेठों की जेबों में बैठे हुए लोग देश को लूट रहे थे। 125 करोड़ लोगों की तिजोरी पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा। 29 कोयले की नीलामी की गई। नीलामी का पैसा सरकारी खजाने में जमा होने वाला है। आखिर यह पैसा किसके काम आएगा।


इन पैसों का एक फाउंडेशन बनाया जाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए लगाया जाएगा। इसके लिए जिले का एक फाउंडेशन बनाकर गरीबों के विकास में पैसे का उपयोग किया जाएगा, बुराईयों से मुक्ति पाने का कार्य किया गया। सभी के अच्छे दिन आए मगर कुछ लोगों के बुरे दिन आए। जिनके बुरे दिन आ गए उन्हें परेशानी हो रही है। 60 वर्षों तक दिल्ली के गलियारों में उन्हीं की आवाज़ सुनाई देती थी। अभिमन्यु को 8 कोठे जीतने पड़े थे लेकिन पाॅवर सेक्टर के  सैकड़ों कोठे भ्रष्टाचार से प्रभावित पड़े थे। परेशानी आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। उन्होंने किसान आत्महत्या पर दुख जताते हुए कहा कि वह भी मेरा भाई है। किसान की मेहनत को कारगर बनाने के लिए स्वाईल हेल्थ कार्ड सेवा प्रदान करने की योजना को लेकर भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने चर्चा की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -