उमर शरीफ का निधन, हॉलीवुड, बॉलीवुड में शोक
उमर शरीफ का निधन, हॉलीवुड, बॉलीवुड में शोक
Share:

फिल्म अभिनेता उमर शरीफ का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड और बॉलीवुड में शोक की लहर है। अनुपम खेर, मधुर भंडारकर और रणदीप हुड्डा जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने शरीफ को एक सज्जन व्यक्ति और महान कलाकार के रूप में याद किया। खबरों के अनुसार, हॉलीवुड में अभिनेता एंटोनियो बेंडेरास, जोश गैड, बॉय जॉर्ज जैसी हस्तियों ने शनिवार को उनके निधन पर शोक जताया। उमर शरीफ का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

शरीफ सबसे पहले निर्देशक डेविड लीन की 'लॉरेंस ऑफ अरेबिया' नामक फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने फिल्म 'डॉक्टर झिवेगो' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। मनोरंजन जगत में उनके अपूर्व योगदान और शानदार यात्रा को याद करते हुए बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अनुपम खेर : उमर शरीफ के साथ दया, संवेदना, स्नेह भरा दिल भी सिनेमा से दूर चला गया। आपकी आत्मा को शांति मिले।

मधुर भंडारकर : उमर शरीफ के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह एक प्रतिभावान कलाकार और महान शख्सियत थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

शेखर कपूर : हर युग की फिल्मों का महान परिचय। उनके जैसा कलाकार या उनकी फिल्मों जैसी फिल्में फिर नहीं बनेंगी।

रवीना टंडन : उमर शरीफ की आत्मा को शांति मिले।

रणदीप हुड्डा : उमर शरीफ एक सुपरस्टार, सज्जन व्यक्ति और आदर्श थे, जिन्होंने अपनी छवि और आवाज का गलत इस्तेमाल कभी नहीं होने दिया।

एंटोनियो बेंडेरास : मेरे दोस्त उमर शरीफ नहीं रहे। मुझे हमेशा उनकी कमी खलेगी। वह सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से थे।

जोश गैड : उमर शरीफ की निधन की खबर से दुखी हूं। मैं लॉरेंस और झिवेगो को देखकर ही बड़ा हुआ। उनकी विरासत कालातीत है।

बॉय जॉर्ज : महान फिल्म अभिनेता उमर शरीफ की आत्मा को शांति मिले।

रॉलैंड एमेरिच : उमर शरीफ के निधन के बारे सुनकर बेहद दुख पहुंचा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनके साथ काम करने का मौका मुझे मिला। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।

लेबनानी मूल के कैथोलिक परिवार में 10 अप्रैल, 1932 को जन्मे उमर शेख का वास्तविक नाम मिशेल दमित्री चलहौब था। उन्होंने 1953 में मिस्र सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 'सिरा फि अल-वादी' उनकी पहली फिल्म थी। 1954 में उन्होंने अभिनेत्री फातेन हमामा से विवाह कर इस्लाम कबूल कर लिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -