जाटों का आरक्षण नए अंदाज़ में.....
जाटों का आरक्षण नए अंदाज़ में.....
Share:

रोहतक : जसिया गांव के कान्ही चौक पर बुजुर्ग भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान प्रशासन की धड़कनें बढ़ गईं। इस दौरान अधिकारियों ने यहां पर नियुक्त जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश भी दिया। दरअसल इस माध्यम से जाटों के आरक्षण को मजबूत बताया गया। बुजुर्गों ने जाट आरक्षण के लिए रणनीति तय की। तो दूसरी ओर यह भी कहा गया कि जाट समाज आंदोलन को लेकर एकजुट है। कुछ मसले जरूर हैं। मगर इन मसलों पर सरकार के इशारों पर ही कार्य किया जा रहा है। उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं।

इस मामले में सरकार से निवेदन किया गया कि जाट समुदाय की जो भी मांगें हैं उन्हें पूर्ण किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की रूपरेखा तय कर इसे गति प्रदान की जा सकती है। जींद - गोहाना मार्ग पर गांव निडाना बस स्टेंड पर बगैर अनुमति के अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति यशपाल गुट के समर्थन में धरना देने में लगी है। इसी दौरान नारेबाजी की जा रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को देखकर वे फरार होने में सफल हो गए।

इसी दौरान जुलाना थाना पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध शांति भंग करने का मामला दायर कर दिया। अब पुलिस द्वारा इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जुलाना थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के विरूद्ध शांति भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के समर्थन में धरना प्रारंभ हो गया। हालांकि धरने को लेकर यह कहा गया कि इसके लिए जिला प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया। जाट आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति यशपाल गुट का गांव मय्यड़ के खेल स्टेडियम में जारी धरना 4 दिनों से जारी है। इस धरने में 9 खापों के प्रधानों और प्रतिनिधियों ने धरने पर पहुंचकर संघर्ष समिति को अपना समर्थन देने की घोषणा भी की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -