अब भरे उड़ान सिर्फ 1 हजार रुपये में
अब भरे उड़ान सिर्फ 1 हजार रुपये में
Share:

नई दिल्ली।अगर आप क्रिसमस कि छुटियो में यात्रा करने कि सोच रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। देश  की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने गजब का ऑफर निकाला है। इंडिगो मात्र 1,005 रुपए में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। इस ऑफर के तहत लिए गए टिकट पर 10 जनवरी 2018 से लेकर 31 मार्च 2018 तक यात्रा की जा सकती है। 

इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक सबसे सस्ता टिकट बागडोगरा से गुवाहाटी का है। इसके लिए केवल 1,005 रुपए देने होंगे। जम्मू से श्रीनगर का टिकट 1,112 रुपए का है। अगर चेन्नई से बेंगलुरु का टिकट लेना है तो 1,120 रुपए देने होंगे। अगरतला से गुवाहाटी का टिकट 1,130 रुपए का है। विजाग से हैदराबाद जाने के लिए 1,295 रुपए खर्च करने होंगे। पटना से कोलकाता का टिकट 1,264 रुपए का है। इसके अलावा कोयंबटूर से चेन्नई के लिए 1,095 रुपए देने होंगे। 

इसके अलावा वेबसाइट पर बताया गया है कि ऑनलाइन पेमेंट करने पर प्रति यात्री 200 रुपए की नॉन रिफंडेबल फीस अलग से देनी होगी। अहमदाबाद से मुंबई के लिए 1,218 रुपए देने होंगे। दिल्ली से बेंगलुरु के लिए 2,525 रुपए देने होंगे। दिल्ली से मुंबई के लिए 2,092 रुपए देने होंगे। दिल्ली से श्रीनगर के लिए 1,970 रुपए देने होंगे। गोवा से मुंबई के लिए 1,902 रुपए देने होंगे। कोलकाता से पुणे के लिए 3,042 रुपए देने होंगे। पुणे से दिल्ली के लिए 2,302 रुपए देने होंगे।

मर्डोक की कंपनी को वॉल्ट डिज़्नी खरीदेगा

एक्जिट पोल से सुधरा बाजार, सेंसेक्स हुआ 300 पार

संरचना के सृजन की गति जारी रखने की जरूरत -जेटली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -