अब घर पर ही तैयार करे लेमन एप्पल मॉकटेल
अब घर पर ही तैयार करे लेमन एप्पल मॉकटेल
Share:

जूस और ठंडे पेय हमें गर्मी से तो राहत तो देते ही हैं, साथ ही साथ यह एनर्जी से भी भरपूर होते हैं।वैसे तो कोल्डरिंक बच्चों की फेवरेट होती हैं। जिसे ज्यादा पीने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बाजार में बनी हुई ड्रिंक की जगह पर आप बच्चों को घर पर बनी हुई मॉकटेल भी दे सकते हैं। जो उनकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक न हो।आज हम आपको ऐपल और लेमन मॉकटेल बनाने की विधि बताएगें।  
 
सामग्री:-
 
50 मि.ली सेब का जूस 
20 मि.ली लेमन जूस
20 मि.ली चीनी मिला पानी
एक सेब का स्लाइस 
पीसी चीनी थोड़ी सी
कूटी बर्फ 

बनाने की विधि:-
 
एक बर्तन में सेब का जूस,लेमन जूस और चीनी मिला पानी मिला दें।अब इसमें बर्फ डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद खाली कांच के गिलास के ऊपरी किनारों पर नींबू को रगड़े ताकी यह गिला हो जाए और इसे चीनी में डूबो दे ताकी चीनी इस पर चिपक जाए। अब इनमें तैयार किया हुआ जूस डाल कर सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -