भारतीय मूल के दो नागरिक ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में हुए शामिल
भारतीय मूल के दो नागरिक ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में हुए शामिल
Share:

लंदन: ब्रिटेन में सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में भारतीय मूल के 2019 के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में नील बसु और सर रविंदर सिंह शामिल ​हुए हैं। अधिक जानकारी के अनुसार 2019 की एशियाई सूची में वहां की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आतंकवाद-निरोधक प्रमुख भारतीय मूल के नील बसु और ब्रिटेन के पहले सिख न्यायाधीश सर रविंदर सिंह को स्थान मिला हैं। इसके अलावा पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश गृह मंत्री साजिद जाविद और लंदन के मेयर सादिक खान भी इस सूची में शामिल हैं। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, महिला टीम के बढ़े हैं समर्थक

यहां बता दें कि बुधवार को गरवी गुजरात और ईस्टर्न आइ नामक प्रकाशन कंपनियों के अधिकारियों ने एक एशियन मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित जीजी2 लीडरशिप अवॉर्ड्स में ईस्टर्न आइ जीजी2 पॉवर लिस्ट नामक सूची को जारी किया है। वहीं स्कॉटलैंड यार्ड के उपायुक्त और फिर आयुक्त रहे 50 वर्षीय बसु को इसी साल मार्च में वहां की आतंकवाद-निरोधक संस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया था।  

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पूजा ढांडा ने जीता कांस्य पदक, साक्षी और रितु फोगाट हारीं

गौरतलब है कि ब्रिटेन में भारतीय मूल केे नागरिकों ने एशियाई सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके अलावा ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में पदस्थ सबसे युवा न्यायाधीश रविंदर सिंह अब वहां की न्यायपालिका के शीर्ष पद पर आसीन हैं। उन्होने पिछले साल कोर्ट ऑफ अपील में जज के तौर पर शपथ ली थी। वहीं 101 प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में शामिल भारतीय मूल के अन्य प्रमुख लोगों में श्रृति वडेरा, सर वेंकटरमन रामकृष्णन, लक्ष्मी मित्तल, रिषी सुनाक, रामी रेंजर, लॉर्ड स्वराज पॉल, करतार ललवानी, अनुष्का शंकर जैसे मशहूर लोग शामिल हैं।


खबरें और भी 

चीन में एक महिला ने किंडरगार्टन के 14 बच्चों को मारे चाक़ू

पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के बाद बेटे ने छोड़ा सऊदी अरब

18 ज्वालामुखी बने अमेरिका के लिए खतरे की घंटी, भूवैज्ञानिकों ने जारी की रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -