Sep 21 2017 02:30 PM
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई। मारे गए नक्सली से पुलिस दल ने देशी पिस्टल और एयरगन जब्त की है। हालांकि अभी नक्सली के नाम की जानकारी नहीं मिली है। मगर बताया गया है कि, एक नक्सली एरिया कमेटी का कमांडर था और दूसरा एलओएस का सदस्य था।
इसके पहले रिज़र्व पुलिस के जवानों ने रात्रि गश्त के दौरान गोल्लपल्ली थाना क्षेत्र के रसातोंग के जंगल में नक्सलियों का एक शिविर नज़र आने पर शिविर ध्वस्त कर दिया था।
पुलिस व नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में दो नक्सली मारे गए। नक्सलियों ने पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों को घात लगाकर, निशाना बनाने का प्रयास किया था। मगर जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने 12 बोर की बंदूक, नक्सली साहित्य, 10 पिठ्ठू बैग और वायरलैस सेट बरामद किया।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED