नवरात्री का दूसरा दिन : आज होता है मां ब्रह्मचारिणी का पूजन
नवरात्री का दूसरा दिन : आज होता है मां ब्रह्मचारिणी का पूजन
Share:

नवरात्रि का पूजन अर्चन श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रद्धालुओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है प्रतिपदा और प्रथमा पर श्रद्धालुओं ने देवी आराधना की। इस दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन - अर्चन करते रहे। यज्ञ, हवन के आयोजन भी होते रहे। कई लोगों ने अखंड दीप प्रज्जवलित कर देवी आराधना की। पहले दिन श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री स्वरूप में माता सती की आराधना की। श्रद्धालुओं ने माता के मंदिरों में जाकर शीश नवाए। मंदिरों और घरों में मंत्रोच्चारण गूंजता रहा। नवरात्रि के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जा रही है।

मां ब्रह्चारिणी मां दुर्गा का अवतार है। ब्रह्मचारिणी के नाम से ही उनका पूजन किया जाता है। इनका पूजन - अर्चन करने वाले श्रद्धालु जीवन में उज्जवलता और ऐश्वर्य का सुख भोगते हैं। मां को बुद्धि और ज्ञान की देवी कहा जाता है। देवी ब्रह्मचारिणी की भक्ति भाव से पूजा करने वाले माता से खुश रहने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। माता को ऊं ब्रां ब्रीं ब्रूं ब्रह्मचारिण्यै नमः मंत्र का जाप कर प्रसन्न किया जाता है। माता को हवन से प्रसन्न किया जाता है।

जिसके लिए गाय के गोबर के उपले से निर्मित कंडे, घी, हवन सामग्री, बताशे, लौंग का चोड़ा, पान, सुपारी, कपूर, गूगल, इलायची, किशमिश, कमलगट्टा अर्पित कर देवी आराधना की जाती है। माता ने श्वेत वस्त्र धारण कर रखे हैं। उनके एक हाथ में माला है तो दूसरे में कमंडल। माता दीव्य स्वरूप में विराजमान हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -