सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ, पंजाब में करेंगे प्रचार
सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ, पंजाब में करेंगे प्रचार
Share:

चंडीगढ़ :  बीजेपी का साथ छोड़कर आवाज ए पंजाब पार्टी बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है और वे पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिये प्रचार का दायित्व निभाएंगे। सिद्धू के साथ ही उनकी पत्नी भी पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू का साथ देंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिद्धू और उनकी पत्नी ने कांग्रेस में शामिल होने के लिये स्वीकृति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दावा है कि सिद्धू चुनाव लड़ने के लिये इच्छुक नहीं है तथा उन्होंने प्रचार करने के लिये जिम्मेदारी लेने के लिये कहा है ।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सिद्धू के पहले जहां आम आदमी पार्टी के साथ जाने की अटकलें थी वहीं बाद मंे कांग्रेस का दामन थामने की भी जानकारी सामने आई। अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने सिद्धू और उनकी पत्नी के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही है लेकिन सिद्धू की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -